भारी बारिश में सतर्क रहें: SSP नैनीताल प्रहलाद मीणा की आमजन से अपील

खबर शेयर करें

नैनीताल। जनपद में लगातार हो रही भारी वर्षा के मद्देनज़र वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद मीणा ने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है। जिले के कई पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और नदी-नालों में तेज बहाव जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 108 आपातकालीन सेवा होगी और अधिक प्रभावी, एंबुलेंस बेड़े का होगा विस्तार

🛑 SSP की आमजन से अपील:

  • अनावश्यक रूप से पहाड़ी क्षेत्रों की यात्रा न करें, अत्यंत आवश्यक होने पर मार्ग की स्थिति की जानकारी लेकर ही यात्रा करें।
  • नदी-नालों या तेज बहाव वाले स्थानों को पार करने का प्रयास न करें।
  • भूस्खलन संभावित क्षेत्रों और जलभराव वाले स्थानों से दूरी बनाए रखें।
यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 02 नवम्बर 2025

🚓 पुलिस और प्रशासन की टीमें पूरी तरह सतर्क हैं और लगातार फील्ड में निगरानी बनाए हुए हैं। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: बच्चों को लाखों में बेचने वाला अंतर्राज्यीय तस्कर गिरोह गिरफ्तार, दो महिलाओं समेत छह आरोपी दबोचे गए

📞 महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर:
➡️ 112 (आपातकालीन सेवा)
➡️ नैनीताल पुलिस कंट्रोल रूम: 9411112979

🙏 नैनीताल पुलिस की अपील:
“आपकी सतर्कता ही आपकी सबसे बड़ी सुरक्षा है। अफवाहों से बचें, और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करें।”

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page