Udham Singh Nagar: रेलवे स्टेशन के पास भटक रहीं दो मासूम बहनें पुलिस ने सुरक्षित परिजनों से मिलाईं

खबर शेयर करें

विकास दाबड़ा, किच्छा। किच्छा पुलिस की सतर्कता और संवेदनशीलता से दो मासूम बच्चियां सुरक्षित अपने परिवार तक पहुंच गईं। रेलवे स्टेशन के पास लावारिस हालत में घूम रही दोनों बच्चियों को किच्छा पुलिस ने सकुशल बरामद कर उनकी मां के सुपुर्द कर दिया।

पुलिस के अनुसार 31 जुलाई 2026 को डायल के माध्यम से सूचना मिली कि किच्छा रेलवे स्टेशन के पास दो छोटी बच्चियां अकेली घूम रही हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों बच्चियों को सुरक्षित कोतवाली किच्छा ले आई।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: जनपद में भारी बारिश का अलर्ट...10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किए आदेश

कोतवाली में तैनात महिला कांस्टेबल हेमा मेहता ने बच्चियों से बातचीत कर उनकी पहचान जानने का प्रयास किया। पूछताछ में एक बच्ची ने अपना नाम रंजीत और दूसरी ने स्वामी बताया। दोनों ने अपने पिता का नाम विजय सिंह बताया, लेकिन वे अपना पूरा पता या मोबाइल नंबर नहीं बता सकीं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: धारचूला से टनकपुर जा रही रोडवेज बस दुर्घटनाग्रस्त, बस के पहिए तले दबकर चालक की मौत

इसके बाद महिला कांस्टेबल हेमा मेहता ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए जनपद के डीसीआर और आसपास के सरहदी जनपदों को सूचना प्रसारित कर बच्चियों के परिजनों की तलाश शुरू की। लगातार प्रयास के बाद पता चला कि दोनों बच्चियां लालकुआं क्षेत्र की रहने वाली हैं।

पुलिस ने तत्काल परिजनों से संपर्क किया। इसके बाद 1 अगस्त 2026 को बच्चियों की मां रेखा, पत्नी विजय सिंह, निवासी कार रोड, लालकुआं, कोतवाली किच्छा पहुंचीं। आवश्यक सत्यापन और औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दोनों बच्चियों को सकुशल उनकी मां के सुपुर्द कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी समेत पांच मेडिकल कॉलेजों में होगी 1,314 नर्सिंग अधिकारियों की नियुक्ति, स्वास्थ्य मंत्री ने किया ऐलान

परिजनों ने बच्चियों को सुरक्षित वापस मिलने पर किच्छा पुलिस और विशेष रूप से महिला कांस्टेबल हेमा मेहता का आभार व्यक्त किया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक संभावित अनहोनी टल गई और दो मासूम सुरक्षित अपने घर पहुंच सकीं।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page