Uttarakhand: बर्फबारी के बीच ठंड से बचने का प्रयास पड़ा भारी, अंगीठी के धुएं से होटल कर्मी की मौत

खबर शेयर करें

हर्षिल (उत्तरकाशी)। हर्षिल थाना क्षेत्र के झाला इलाके में एक हृदयविदारक हादसा सामने आया है। यहां एक होटल में काम करने वाले युवक की कमरे में जली अंगीठी से निकली गैस के कारण दम घुटने से मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

Death due to suffocation from brazier smoke: पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान महेश (25) पुत्र निवासी हीना के रूप में हुई है, जो झाला स्थित एक होटल में कार्यरत था। बीती मंगलवार देर रात क्षेत्र में बर्फबारी के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही थी। ठंड से बचने के लिए महेश ने अपने कमरे में अंगीठी जलाकर सोने का निर्णय लिया, लेकिन यही अंगीठी उसके लिए जानलेवा साबित हुई।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली में बिजली हुई महंगी, 500 यूनिट से ज्यादा खपत करने वालों पर बढ़ेगा बोझ

सुबह नहीं दिखा तो टूटा कमरे का दरवाजा
बुधवार सुबह जब होटल में ठहरे यात्रियों को महेश दिखाई नहीं दिया तो उन्होंने इसकी जानकारी होटल स्वामी को दी। संदेह होने पर स्थानीय लोगों की मदद से उसके कमरे का दरवाजा तोड़ा गया। अंदर जाते ही पूरे कमरे में अंगीठी का धुआं फैला हुआ था और महेश मृत अवस्था में पड़ा हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार का बड़ा फैसला: सिंचाई, सड़क, वन्यजीव संघर्ष और आपदा संचार के लिए 160.54 करोड़ स्वीकृत

पुलिस ने शव को लिया कब्जे में, पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार
घटना की सूचना मिलते ही हर्षिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और उसे जिला अस्पताल भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जहां विधि-विधान से उसका अंतिम संस्कार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता भंडारी केस: अभिनेत्री उर्मिला सनावर पहुंचीं देहरादून, कल एसआईटी के सामने होंगी पेश

पुलिस की अपील: बंद कमरों में अंगीठी न जलाएं
पुलिस ने इस घटना को एक दुखद दुर्घटना बताते हुए लोगों से अपील की है कि सर्द मौसम में बंद कमरों में अंगीठी, कोयला या अन्य धुआं देने वाले साधनों का उपयोग न करें। थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page