उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: गहरी खाई में गिरा वाहन, चालक की मौके पर मौत

खबर शेयर करें

उत्तरकाशी। जनपद के डुंडा ब्लॉक स्थित धनारी पैणी भवान मोटर मार्ग पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

यह भी पढ़ें 👉  दहेज की बलि चढ़ी SWAT कमांडो, गर्भवती पत्नी की पति ने की निर्मम हत्या, डंबल से उतारा मौत के घाट

सूचना मिलते ही पुलिस, राजस्व विभाग और 108 आपातकालीन सेवा की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू टीम ने खाई में उतरकर शव को बाहर निकाला। वाहन में चालक के अलावा कोई अन्य व्यक्ति सवार नहीं था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: पीआरडी स्थापना दिवस पर CM धामी की बड़ी सौगात...मिलेगा छह माह का मानदेय और बनेगा विशिष्ट प्रशिक्षण संस्थान

मृतक की पहचान इंद्रपाल सिंह परमार (पुत्र शेर सिंह परमार), निवासी ग्राम पैणी भवान, तहसील डुंडा, जिला उत्तरकाशी के रूप में हुई है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क की हालत खराब होने और सुरक्षा रेलिंग न होने के कारण क्षेत्र में अक्सर हादसे होते रहते हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: टीपीनगर पुलिस की नाक के नीचे ट्रांसपोर्ट नगर बना ‘अवैध शराब और जुए का अड्डा’! ढाबों की आड़ में चल रहा धंधा, पुलिस मौन

You cannot copy content of this page