दहेज की बलि चढ़ी SWAT कमांडो, गर्भवती पत्नी की पति ने की निर्मम हत्या, डंबल से उतारा मौत के घाट

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली से दहेज हत्या का एक ऐसा दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है। दिल्ली पुलिस में SWAT कमांडो के पद पर तैनात 27 वर्षीय काजल की उसके ही पति ने बेरहमी से हत्या कर दी। हैरान करने वाली बात यह है कि काजल चार महीने की गर्भवती थी। आरोपी पति अंकुर रक्षा मंत्रालय में क्लर्क के पद पर कार्यरत है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Dowry Turns Deadly: Pregnant Delhi Police SWAT Commando Murdered by Husband: जानकारी के अनुसार काजल और अंकुर की मुलाकात वर्ष 2022 में स्नातक की पढ़ाई के दौरान हुई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध बने और बाद में परिजनों की सहमति से विवाह हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  तेहरान पर इजरायल का सबसे बड़ा हमला, ईरान का भीषण पलटवार...डिमोना परमाणु केंद्र तक पहुंची जंग की आग

शादी के समय दोनों सरकारी नौकरी में थे, लेकिन विवाह के महज 15 दिन बाद ही हालात बिगड़ने लगे। मृतका के परिजनों का आरोप है कि पति और ससुराल पक्ष ने गाड़ी और नकदी की मांग शुरू कर दी और काजल को लगातार मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा।

परिजनों ने बताया कि 22 जनवरी को आरोपी अंकुर ने लोहे के डंबल से काजल के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने काजल के भाई को फोन कर कहा— “मैंने काजल को मार दिया है, आकर शव ले जाओ।” इस हमले में काजल के साथ-साथ उसके गर्भ में पल रहे अजन्मे बच्चे की भी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: काठगोदाम पुलिस की कार्रवाई, 7.79 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

मृतका के पिता राकेश ने बताया कि उनकी बेटी ने कड़ी मेहनत और संघर्ष के बल पर दिल्ली पुलिस में SWAT कमांडो बनने का मुकाम हासिल किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि दहेज की लालच में अंधे पति ने मां और बच्चे दोनों की जिंदगी छीन ली। काजल की मां मीना देवी ने बताया कि ससुराल पक्ष की मांगें पूरी करने के लिए उन्होंने अपने नाम पर करीब 10 लाख रुपये का कर्ज तक ले लिया था, फिर भी बेटी को नहीं बचा सके।

यह भी पढ़ें 👉  ईरान-अमेरिका तनाव पर ट्रंप का बड़ा बयान...‘सीजफायर बढ़ेगा या नहीं, हालात तय करेंगे’

जब काजल का पार्थिव शरीर उसके पैतृक गांव बड़ी (गन्नौर) पहुंचा तो पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। देश की सेवा करने वाली बहादुर बेटी को अंतिम विदाई राजकीय सम्मान के साथ दी गई। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और ग्रामीण मौजूद रहे। घटना के बाद लोगों में दहेज लोभियों के खिलाफ गहरा आक्रोश देखा गया।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page