हल्द्वानी: काठगोदाम पुलिस की कार्रवाई, 7.79 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। नैनीताल जनपद में एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर चलाए जा रहे अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम अभियान के तहत काठगोदाम पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थानाध्यक्ष विमल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक युवक को 7.79 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: 19 अप्रैल को घोषित होगा उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा का परिणाम, इस बार रिकॉर्ड समय में मूल्यांकन पूरा

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई 24 अक्तूबर 2025 को की गई। टीम क्षेत्र में कानून-व्यवस्था, यातायात नियंत्रण और नशे की तस्करी की रोकथाम के लिए चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान नगर निगम इंटर कॉलेज से पहले खंडहर के पास, माला काठगोदाम से मोहम्मद फईम पुत्र मोहम्मद सलीम, निवासी इंदिरा कॉलोनी, थाना काठगोदाम, को संदिग्ध अवस्था में रोककर तलाशी ली गई।

यह भी पढ़ें 👉  BREAKING NEWS: ओखलकाण्डा में गधेरे में पड़ा मिला शव, हत्या की आशंका से हड़कंप

तलाशी में उसके पास से 7.79 ग्राम स्मैक बरामद हुई। अभियुक्त के खिलाफ थाना काठगोदाम में मुकदमा अपराध संख्या–136/2025, धारा 8/21 NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस टीम में उप निरीक्षक दिलीप कुमार, उप निरीक्षक नीतू सिंह, कांस्टेबल भानु प्रताप आदि शामिल रहे। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने जनपद के सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि मादक पदार्थों की तस्करी पर सख्त कार्रवाई जारी रखें और नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में बड़ी कार्रवाई, प्रभारी अधीक्षण अभियंता समेत छह अधिकारी निलंबित

You cannot copy content of this page