Uttarakhand: कैलास मानसरोवर यात्रा से लौट रहे राजस्थान के श्रद्धालु की मौत, नाबीढांग के पास बिगड़ी थी तबीयत

खबर शेयर करें

पिथौरागढ़। कैलास मानसरोवर यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं के दूसरे दल में शामिल राजस्थान के जयपुर निवासी 64 वर्षीय गौरी शंकर खंडेलवाल की बुधवार को उत्तराखंड के नाबीढांग क्षेत्र के पास अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना के बाद यात्रा दल और प्रशासन में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 10 बजे यात्रा से लौटते समय नाबीढांग के निकट गौरी शंकर खंडेलवाल की अचानक तबीयत खराब हो गई। कुछ ही देर में वह बेहोश होकर गिर पड़े। साथ चल रहे यात्रियों और सुरक्षा कर्मियों ने तत्काल उन्हें नाबीढांग स्थित सेना अस्पताल पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉  यूकेएमएसएसबी में सीएसएसडी तकनीशियन के 79 पदों पर भर्ती, 24 जनवरी तक करें आवेदन

अस्पताल में सेना और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के चिकित्सकों ने उनकी जांच की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: नर्सिंग-पैरामेडिकल कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका, आवेदन शुरू

घटना के बाद शव को पहले गुंजी लाया गया, जहां से हेलीकॉप्टर के माध्यम से पिथौरागढ़ पहुंचाया गया। जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी की गई। इसके बाद शव परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।

बताया गया कि गौरी शंकर खंडेलवाल अपनी पत्नी निशा खंडेलवाल के साथ कैलास मानसरोवर यात्रा पर गए थे। अचानक हुई इस घटना से उनकी पत्नी और यात्रा दल के अन्य सदस्य गहरे सदमे में हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: आर्मी कैंप के स्टोर में लगी भीषण आग, तेज हवाओं से फैली लपटें, मचा हड़कंप

पोस्टमार्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक निवास जयपुर (राजस्थान) भेजा जाएगा। प्रशासन ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर परिजनों को हर संभव सहयोग देने की बात कही है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page