ईरान-इजरायल टकराव चरम पर, 100 से अधिक ड्रोन हमले के साथ ईरान का जवाबी वार

खबर शेयर करें

यरुशलम/तेहरान। पश्चिम एशिया एक बार फिर युद्ध के मुहाने पर खड़ा है। इजरायल द्वारा शुक्रवार सुबह तेहरान पर किए गए सैन्य हमले के बाद ईरान ने कड़ा पलटवार करते हुए इजरायल पर 100 से अधिक ड्रोन दागे हैं। इस हमले की पुष्टि इजरायली सेना (IDF) ने की है और पूरे देश को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

IDF प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल एफी डेफ्रिन ने बताया कि “ईरान ने बीते कुछ घंटों में बड़ी संख्या में ड्रोन लॉन्च किए हैं, जो अभी इजरायल की ओर बढ़ रहे हैं। इन ड्रोन को वायुसेना और रक्षा प्रणाली रास्ते में ही निशाना बना रही है।” उन्होंने कहा कि ये ड्रोन इजरायल तक पहुंचने में कुछ घंटे ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: आईपीएस प्रतिनियुक्ति विवाद गहराया...कैट आदेश की अनदेखी पर गृह सचिव के खिलाफ अवमानना याचिका

इजरायल की वायुसेना, मिसाइल डिफेंस यूनिट्स और तमाम सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट मोड में डाल दिया गया है। देश में आपातकाल पहले ही घोषित है और आम जनता को सतर्क रहने के निर्देश जारी किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: निर्माणाधीन सड़क पर मलबा गिरने से मजदूर की मौत, ठेकेदार पर मुकदमा दर्ज

जवाबी हमला, ईरान के शीर्ष जनरल की मौत के बाद
विशेषज्ञों का मानना है कि ईरान की यह जवाबी कार्रवाई इजरायल द्वारा ईरान के सैन्य और परमाणु ठिकानों पर किए गए हमले के प्रतिशोध में की गई है। इस हमले में ईरान के चीफ ऑफ स्टाफ के मारे जाने की भी पुष्टि हुई है, जिसने स्थिति को और तनावपूर्ण बना दिया है।

अंतरराष्ट्रीय प्रभाव
गंभीर हालात को देखते हुए अमेरिका समेत कई पश्चिमी देशों ने अपने नागरिकों को क्षेत्र से बाहर निकलने की सलाह दी है। मध्य पूर्व का एयरस्पेस बंद कर दिया गया है, जिससे वैश्विक उड़ानों पर व्यापक असर पड़ा है। कई अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स को डायवर्ट या रद्द किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: वायरल पत्र से सियासी बवाल...भाजपा ने विधायक अरविंद पांडेय से मांगा स्पष्टीकरण

स्थिति पर नजर
हालात तेजी से बिगड़ते जा रहे हैं और दोनों देशों के बीच प्रत्यक्ष युद्ध की आशंका गहराती जा रही है। वैश्विक समुदाय ने संयम बरतने की अपील की है, लेकिन फिलहाल तनाव कम होता नहीं दिख रहा।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page