Uttarakhand: वायरल पत्र से सियासी बवाल…भाजपा ने विधायक अरविंद पांडेय से मांगा स्पष्टीकरण

खबर शेयर करें

देहरादून। सोशल मीडिया पर वायरल एक कथित पत्र ने सियासत में हलचल मचा दी है। इस मामले ने भारतीय जनता पार्टी और विधायक अरविंद पांडेय दोनों के लिए असहज स्थिति पैदा कर दी है।

सूत्रों के मुताबिक, पार्टी इस पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए सच्चाई सामने लाना चाहती है। इसी कड़ी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने विधायक पांडेय से फोन पर बातचीत कर स्थिति स्पष्ट करने को कहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: महिला अस्पताल की सुध लेने पहुंचे सांसद अजय भट्ट, कार्यदायी संस्था को लगाई फटकार

बताया जा रहा है कि विपक्षी दल कांग्रेस ने इस कथित पत्र को मुद्दा बनाते हुए भाजपा पर निशाना साधा है, जिससे मामला और तूल पकड़ गया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार भाजपा चाहती है कि विधायक स्वयं सार्वजनिक रूप से स्पष्ट करें कि यह पत्र उनका है या नहीं।

यह भी पढ़ें 👉  रामनवमी पर देश को बड़ी सौगात, पीएम मोदी ने किया पंबन वर्टिकल लिफ्ट सी ब्रिज का उद्घाटन

जानकारी यह भी सामने आई है कि विधायक अरविंद पांडेय ने इस पत्र को अपना मानने से इनकार किया है और इसे गलत बताया है। हालांकि, पार्टी ने उन्हें मीडिया के सामने आकर स्थिति स्पष्ट करने की सलाह दी है, ताकि किसी भी तरह की भ्रांति को दूर किया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  गाजा में हमास के नए सैन्य प्रमुख को मारने का इस्राइल का दावा, नेतन्याहू बोले– ‘सभी तक पहुंचेंगे’

फिलहाल इस पूरे मामले में विधायक का आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आ पाया है, लेकिन सियासी गलियारों में इसे लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि विधायक कब और किस तरह से इस विवाद पर अपनी स्थिति स्पष्ट करते हैं।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page