उत्तराखंड: बोर्ड परीक्षाएं समाप्त होते ही जारी होगी शिक्षकों के तबादले की सूची, 542 ने किया आवेदन

खबर शेयर करें

देहरादून: राज्य में शिक्षकों के अंतरमंडलीय तबादले की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विधानसभा में एक सवाल के जवाब में इसकी घोषणा की। मंत्री ने बताया कि अब तक 542 शिक्षकों ने तबादले के लिए आवेदन किया है, जिनमें 56 महिला शिक्षिकाएं भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: गौतम इंटरनेशनल स्कूल में लगी भीषण आग, बच्चों को सुरक्षित निकाला

विधायक प्रीतम पंवार के सवाल पर मंत्री ने कहा कि राज्य गठन के बाद पहली बार सरकार सहायक अध्यापक एलटी शिक्षकों के अंतरमंडलीय तबादले करने जा रही है। डॉ. रावत ने बताया कि कई शिक्षक लंबे समय से एक ही मंडल में कार्यरत हैं और दूसरे मंडल में स्थानांतरित नहीं हो पा रहे थे। इस निर्णय के तहत इन शिक्षकों को एक बार दूसरे मंडल में तबादला लेने का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  कालाढूंगी-बाजपुर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई...दो युवकों की मौत, कई घायल

मंत्री ने बताया कि तबादला प्रक्रिया के लिए विभाग द्वारा एसओपी जारी की जा चुकी है। इसके अंतर्गत वे शिक्षक जो अपनी सेवा में कम से कम पांच साल पूरे कर चुके हैं, उन्हें दूसरे मंडल में तबादला लेने का मौका मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: बागेश्वर में फिर कांपी धरती...4 महीने में 11वीं बार महसूस हुए भूकंप के झटके

शिक्षकों की काउंसलिंग पूरी हो चुकी है और अब उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं समाप्त होते ही तबादलों की सूची जारी की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page