उत्तराखंड: धारचूला में भूकंप के झटके, 3.5 तीव्रता दर्ज, लोगों में दहशत

खबर शेयर करें

पिथौरागढ़। शुक्रवार शाम को धारचूला में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर 3.5 तीव्रता का भूकंप आया, जिसकी उत्पत्ति नेपाल के छापरी क्षेत्र में बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Update: 19-20 जुलाई को तीन जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, एसईओसी ने सभी डीएम को किया अलर्ट

भूकंप का झटका शाम 7.16 बजे महसूस किया गया, जिससे लोग कुछ देर के लिए सहम गए। हालांकि, जिला आपदा प्रबंधन पिथौरागढ़ ने बताया कि भूकंप से किसी भी प्रकार के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल में साहित्य का उत्सव, बच्चों ने सुनी 'द बॉय, द मोल…' की कहानी

भूकंप के झटके के बाद स्थानीय प्रशासन ने स्थिति का मूल्यांकन किया है और क्षेत्रीय सुरक्षा तंत्र को सतर्क कर दिया गया है। हालांकि, भूकंप के बाद अब तक कोई नुकसान की रिपोर्ट नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड ने आपदा क्षति पूर्ति को केंद्र से मांगी 5702 करोड़ की विशेष सहायता

इस घटना के बाद, अधिकारियों ने स्थानीय निवासियों को संभावित आपातकालीन स्थिति के लिए तैयार रहने की सलाह दी है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page