उत्तरकाशी आपदा: हर्षिल में राहत कार्य तेज, धराली में मिला एक युवक का शव, मृतकों की संख्या पहुंची पांच

खबर शेयर करें

उत्तरकाशी। बादल फटने और बाढ़ से तबाह हुए धराली गांव में राहत एवं बचाव कार्यों को तेज़ करने के लिए अतिरिक्त सेना की टीमें, खोजी कुत्ते, ड्रोन और खुदाई करने वाली मशीनें भेजी गई हैं। आईटीबीपी और भारतीय सेना के जवान करीब 25 फीट ऊंचे मलबे में रास्ता बनाकर फंसे ग्रामीणों तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं। गंगोत्री हाईवे रेस्क्यू में बाधा बना हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पीसीएस मुख्य परीक्षा दो फरवरी से, लोअर पीसीएस में त्रुटि सुधार की विंडो भी खुली

मलबे से मिला एक और शव, कुल मृतक संख्या 5
राहत कार्य के दौरान धराली में मलबे से एक 32 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ है। इसके साथ ही मृतकों की संख्या बढ़कर 5 हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क निरीक्षण के दौरान बवाल...मंत्री पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, वीडियो वायरल

200 से अधिक ग्रामीण गांव में फंसे
गांव में करीब 200 लोग अभी भी फंसे हुए हैं। बचाव दल अस्थायी पुलिया बनाकर संपर्क स्थापित करने की कोशिश में जुटा है ताकि लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: सचिवालय में बैठक के दौरान अधीक्षण अभियंता को आया हार्टअटैक, निधन

स्थिति गंभीर, प्रशासन अलर्ट पर
प्रशासन की ओर से प्रभावित गांवों में स्थानीय सहायता के साथ समन्वय स्थापित कर राहत पहुंचाई जा रही है। मौसम और मलबे की चुनौती के बावजूद बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page