उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पीसीएस मुख्य परीक्षा दो फरवरी से, लोअर पीसीएस में त्रुटि सुधार की विंडो भी खुली

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने आगामी पीसीएस मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। यह परीक्षा 2 से 5 फरवरी, 2025 तक हरिद्वार और हल्द्वानी के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी।

आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड 17 जनवरी, 2025 को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। परीक्षा के दौरान कोई भी परीक्षा केंद्र में बदलाव स्वीकार नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  बच्चों के लापता होने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त...संगठित नेटवर्क की आशंका, सरकार को दिए सख्त निर्देश

परीक्षा कार्यक्रम इस प्रकार है:

  • 2 फरवरी:
    • प्रथम पाली: सामान्य हिंदी
    • द्वितीय पाली: निबंध
  • 3 फरवरी:
    • प्रथम पाली: सामान्य अध्ययन-1
    • द्वितीय पाली: सामान्य अध्ययन-2
  • 4 फरवरी:
    • प्रथम पाली: सामान्य अध्ययन-3
    • द्वितीय पाली: सामान्य अध्ययन-4
  • 5 फरवरी:
    • प्रथम पाली: सामान्य अध्ययन-5
    • द्वितीय पाली: सामान्य अध्ययन-6
यह भी पढ़ें 👉  विकसित उत्तराखण्ड के लिए तैयार होगा नया रोडमैप : मुख्यमंत्री धामी

इसके अलावा, आयोग ने लोअर पीसीएस परीक्षा के आवेदन में त्रुटि सुधार की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने लोअर पीसीएस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे 20 जनवरी तक अपने आवेदन में सुधार कर सकते हैं। त्रुटि सुधार के लिए उम्मीदवार को आयोग की वेबसाइट पर अपनी ई-मेल आईडी या मोबाइल नंबर से लॉगिन करना होगा। ध्यान रहे कि एक बार त्रुटि सुधार के बाद दोबारा सुधार का अवसर नहीं मिलेगा।

You cannot copy content of this page