कैबिनेट बैठक आज: भू-कानून संशोधन समेत कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा संभव

खबर शेयर करें

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार सुबह सचिवालय में कैबिनेट बैठक होगी। बैठक में भू-कानून में संशोधन संबंधी विधेयक समेत कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की संभावना है।

राज्य सरकार लंबे समय से भू-कानून को सख्त बनाने पर जोर दे रही है। विभिन्न संगठनों की मांगों को देखते हुए इस विधानसभा सत्र में भू-कानून संशोधन विधेयक पेश किया जा सकता है। कैबिनेट बैठक में इस पर मुहर लगने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस अवकाश में बदलाव, अब 25 नवंबर को रहेगा प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश

इसके अलावा, परिवहन, शिक्षा और शहरी विकास से जुड़े अहम प्रस्ताव भी बैठक के एजेंडे में शामिल हो सकते हैं। इनमें प्रदेशभर में एक समान टैक्स प्रणाली लागू करने, नगर निकायों के पुनर्विकास, मेडिकल कॉलेजों में पीजी डॉक्टरों की सेवा बाध्यता और मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना जैसे प्रस्ताव शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में 1 जुलाई से प्रवेश शुरू, दो नए कोर्स लॉन्च...छात्रों को मिलेगी सेमेस्टरवार फीस की सुविधा

बैठक में अन्य विभागीय रिपोर्ट्स को सदन पटल पर रखने के प्रस्ताव भी लाए जा सकते हैं। विधानसभा सत्र के दौरान इन प्रस्तावों को सदन में पेश किए जाने की संभावना है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  खुशियां मातम में बदलीं: रिश्ता देखने गए एक ही परिवार पर टूटा कहर, बच्चे समेत तीन की मौत, छह गंभीर घायल

You cannot copy content of this page