नैनीताल–ज्योलीकोट सड़क जल्द होगी गड्ढामुक्त, 5.67 करोड़ से डामरीकरण की तैयारी

खबर शेयर करें

नैनीताल। नैनीताल से ज्योलीकोट तक सफर करने वालों के लिए राहत की खबर है। गड्ढों से परेशान यात्रियों को जल्द ही हिचकोले खाने से मुक्ति मिलेगी। नैनीताल–काठगोदाम राष्ट्रीय राजमार्ग पर डामरीकरण का काम जल्द शुरू किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम: बाबा नीब करौरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, दो किलोमीटर लंबी श्रद्धालुओं की कतार

एनएच के सहायक अभियंता प्रमोद नयाल ने बताया कि ज्योलीकोट के पास एक नंबर बैंड तक डामरीकरण के लिए 5.67 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हो चुका है। निविदा प्रक्रिया में तकनीकी बोली खुल गई है, जबकि वित्तीय बोली खुलते ही निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति का नाम बदलने की तैयारी, बोर्ड का कार्यकाल भी हो सकता है पांच वर्ष

हनुमान मंदिर से रूसी बाईपास तक चार किलोमीटर हिस्से में पूर्व में एडीबी ने सीवर लाइन बिछाई थी और बाद में इसी एजेंसी ने सड़क का डामरीकरण कराया था। अब इस हिस्से का रखरखाव और गड्ढों की मरम्मत का कार्य भी एडीबी ही करेगी। एडीबी के सहायक अभियंता अनिल परिहार के अनुसार बरसात समाप्त होने और धूप निकलने पर पैच वर्क की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

You cannot copy content of this page