कैंची धाम: बाबा नीब करौरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, दो किलोमीटर लंबी श्रद्धालुओं की कतार

खबर शेयर करें

सुबह 4:45 बजे हुआ भोग, 600 शटल से पहुंचाए जा रहे श्रद्धालु

नैनीताल। परमार्थ, श्रद्धा और संगठन का अद्भुत दृश्य रविवार को कैंची धाम में देखने को मिला, जहां नीब करौरी बाबा के 61वें स्थापना दिवस के अवसर पर देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह 4:45 बजे बाबा को भोग अर्पण कर मालपुए का प्रसाद वितरण प्रारंभ हुआ। इसके साथ ही बाबा के जयकारों से धाम गुंजायमान हो उठा।

यह भी पढ़ें 👉  ‘हग-डे’ पर रची खौफनाक साजिश का पर्दाफाश...पत्नी ने प्रेमी संग की पति की हत्या, चार गिरफ्तार

शनिवार शाम से ही श्रद्धालुओं का जुटना शुरू
मेले की पूर्व संध्या पर ही 10 हजार से अधिक भक्तों ने कैंची धाम में डेरा जमा लिया था। सुबह होते-होते श्रद्धालुओं की संख्या में भारी इजाफा हुआ, जिससे करीब दो किलोमीटर लंबी कतार लग गई।

प्रशासनिक सतर्कता और इंतजाम मुकम्मल
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 600 शटल वाहन हल्द्वानी, भवाली, भीमताल व नैनीताल से कैंची धाम तक लगाए गए हैं। जिलाधिकारी वंदना सिंह स्वयं शटल से धाम पहुंचीं और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि सुरक्षा व भीड़ नियंत्रण के लिए पांच प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Weather Alert: उत्तराखंड में अगले 48 घंटे भारी, कई जिलों में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

व्यवस्थित दर्शन, प्रसाद और सुरक्षा में नहीं दिखी चूक
मंदिर समिति के प्रबंधक प्रदीप साह भय्यू ने बताया कि बाबा को भोग अर्पित करने के साथ ही प्रसाद वितरण शुरू हो गया था। दर्शनार्थियों को पूरी सुव्यवस्था के साथ दर्शन कराए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत, अब मोबाइल से लगेगी हाजिरी

आध्यात्मिक पर्यटन का वैश्विक केंद्र बनता कैंची धाम
नीब करौरी बाबा की ख्याति भारत ही नहीं, अमेरिका जैसे देशों तक फैली है। स्टीव जॉब्स से लेकर मार्क जकरबर्ग तक बाबा के भक्त रहे हैं। ऐसे में यह मेला अब सिर्फ धार्मिक नहीं, बल्कि वैश्विक अध्यात्मिक पर्यटन का प्रतीक बन चुका है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page