Haldwani: राजेन्द्र नगर में पेयजल संकट पर फूट गुस्सा, पार्षद प्रीति आर्या के नेतृत्व में जल संस्थान अधिकारी का घेराव

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। राजेन्द्र नगर वार्ड-12 में पिछले कई दिनों से जारी पेयजल संकट को लेकर मंगलवार को स्थानीय लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। क्षेत्रवासियों ने पार्षद प्रीति आर्या के नेतृत्व में जल संस्थान के सहायक अभियंता का घेराव कर शीघ्र समस्या के समाधान की मांग की।

घेराव के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और युवा मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि बार-बार शिकायतों के बावजूद जलापूर्ति व्यवस्था में कोई सुधार नहीं किया गया है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हालात ऐसे हैं कि बच्चों को भी पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  चमोली हिमस्खलन अपडेट: रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को सुरक्षित निकाला, 5 की तलाश जारी

पार्षद प्रीति आर्या तथा युवा नेता हेमन्त साहू ने कहा कि विभाग की लापरवाही के कारण क्षेत्र में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। उन्होंने नाले के भीतर से गुजर रही पानी की लाइन को तत्काल हटाने की मांग उठाई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 2.5 मापी गई तीव्रता

पार्षद ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को उग्र रूप दिया जाएगा। घेराव में पनी राम, साहिल राज, बबीता देवी, माया आर्या, नंद किशोर, कविता देवी, महेश राम, गुड्डी देवी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल रहे। वहीं, सहायक अभियंता ने मौके पर ही संबंधित कर्मचारियों को समस्या के त्वरित समाधान के निर्देश दिए हैं।

You cannot copy content of this page