उत्तराखंड बोर्ड ने परीक्षाफल सुधार परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई, अब 28 मई तक कर सकेंगे आवेदन

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड बोर्ड ने परीक्षाफल सुधार परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को राहत देते हुए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब छात्र-छात्राएं 28 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 24 मई निर्धारित की गई थी।

बोर्ड सचिव विनोद सिमल्टी ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। बताया गया कि यह निर्णय छात्रहित को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। बोर्ड को सूचना मिली थी कि कई विद्यालयों द्वारा अभी तक आवेदन पत्र नहीं भरे गए थे। साथ ही कुछ विद्यालयों ने नामावली डाउनलोड नहीं की थी और चालान भी अपलोड नहीं किए गए थे, जिसके कारण विद्यार्थियों को आवेदन प्रक्रिया में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बीएलओ आउटरीच अभियान 10 जनवरी तक बढ़ा, अब तक 65% मतदाताओं की मैपिंग पूरी

जानकारी के अनुसार, परीक्षाफल सुधार परीक्षा प्रथम वर्ष 2026 तथा परीक्षा तृतीय 2025 के लिए आवेदन मांगे गए हैं। बोर्ड ने सभी मुख्य कार्यकारी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने स्तर पर विद्यालयों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करें और यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र छात्र आवेदन से वंचित न रह जाए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: चार दुकानों में लगी भीषण आग...सारा सामान जलकर राख, प्रभावित परिवारों का लाखों का नुकसान

You cannot copy content of this page