भीषण सड़क हादसा: एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, छह की मौत, 24 घायल

खबर शेयर करें

उन्नाव। उन्नाव में मंगलवार सुबह लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। औरास थाना क्षेत्र के किलोमीटर 262 पर दिल्ली से गोरखपुर जा रही यात्रियों से भरी एक प्राइवेट डबल डेकर स्लीपर बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में छह यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 24 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कई घायलों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  बंगाल की खाड़ी में डूबा मालवाहक जहाज, 22 चालक दल सदस्य अब भी लापता

जानकारी के अनुसार, हादसा नींभाखेड़ा गांव के पास अंडरपास के निकट हुआ। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक चालक को नींद की झपकी आने के कारण बस अचानक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस पलट गई। हादसे के दौरान बस के शीशे टूट गए और कई यात्री बस से बाहर जा गिरे, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।

यह भी पढ़ें 👉  सिविल अस्पताल में मानवता शर्मसार, महिला शौचालय के कमोड में फंसा मिला नवजात का शव

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया और घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल कई यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  BCCI में बड़ा बदलाव: रोजर बिन्नी हटेंगे, राजीव शुक्ला बने कार्यवाहक अध्यक्ष

प्रारंभिक जांच में चालक की लापरवाही या नींद की झपकी को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। हालांकि प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page