ऋषिकेश-बदरीनाथ मार्ग पर हादसा: वाहन पर गिरा बोल्डर, महिला की मौत, चार लोग घायल

खबर शेयर करें

ऋषिकेश। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर शिवानंदी के पास मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में एक इको वाहन आ गया। हादसे में एक महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि चालक समेत चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  देश के कुछ हिस्सों में कोरोना के मामले फिर बढ़े, विशेषज्ञ बोले-सतर्क रहें, घबराएं नहीं

कोतवाली निरीक्षक मनोज नेगी के मुताबिक, चमोली जिले के देवाल ब्लॉक के सवाड़ गांव से एक इको वाहन देहरादून जा रहा था। वाहन में पांच लोग सवार थे। शिवानंदी के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरा और वाहन पर आ धमका। इसमें नंदा देवी (60) पत्नी गोपाल सिंह, निवासी ग्राम तोरती की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: मीडिया और सरकार के बीच मजबूत होगा संवाद, ध्रुव रौतेला ने संभाला मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष का कार्यभार

घटना की सूचना पर पुलिस और आपदा प्रबंधन दल मौके पर पहुंचा। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों—महावीर सिंह, यशोदा देवी, शंभूराम और वीरल—को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मनीष कुमार ने बताया कि सभी घायलों की स्थिति स्थिर है।

You cannot copy content of this page