Uttarakhand: तेज रफ्तार का कहर…डंपर ने मजदूर को कुचला, मौत के बाद बवाल-टायर जलाकर सड़क जाम

खबर शेयर करें

देहरादून। कांवली रोड क्षेत्र में बुधवार सुबह तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क पर उतरकर जोरदार हंगामा किया और जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

मृतक की पहचान सकल देव साहनी निवासी सीतामढ़ी, बिहार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह मजदूरी के लिए देहरादून आया था और कांवली गांव में अन्य मजदूरों के साथ रह रहा था। बुधवार सुबह वह अपने साथियों के साथ लेबर चौक की ओर काम की तलाश में जा रहा था, तभी तेज रफ्तार डंपर ने उसे कुचल दिया।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 1 मार्च 2025

हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। आक्रोशित लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस को शव उठाने नहीं दिया। प्रदर्शनकारी मृतक के परिजनों को मुआवजा देने और डंपर मालिक को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: खराब मौसम के चलते केदारनाथ यात्रा पर अस्थायी रोक, प्रशासन अलर्ट मोड पर

सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन काफी देर तक स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच नोकझोंक भी हुई।

यह भी पढ़ें 👉  पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री धामी ने कहा-यह कायरता की पराकाष्ठा

घटना के चलते क्षेत्र में लंबा जाम लग गया, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। प्रमोद कुमार ने बताया कि लोगों को शांत कराने का प्रयास किया जा रहा है और आरोपी डंपर चालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page