Nainital: वीकेंड पर पुलिस का सख्त एक्शन…काले शीशे और फर्जी नंबर प्लेट वालों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

खबर शेयर करें

नैनीताल। वीकेंड के दौरान बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए नैनीताल पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आई। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में ट्रैफिक पुलिस, सीपीयू और थाना पुलिस की संयुक्त टीमों ने जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों और संवेदनशील मार्गों पर मोर्चा संभाला।

एसपी क्राइम/ट्रैफिक डॉ. जगदीश चंद्र और एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के पर्यवेक्षण में नैनीताल, कैंची धाम, भवाली, भीमताल, हल्द्वानी, काठगोदाम, रामनगर, मुखानी और कालाढूंगी क्षेत्रों में सुबह से ही यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए। प्रमुख मार्गों, पार्किंग स्थलों और संवेदनशील प्वाइंट्स पर पुलिस बल की तैनाती कर यातायात को व्यवस्थित ढंग से संचालित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: सेवामुक्त अग्निवीरों को मिलेगा 10% क्षैतिज आरक्षण, धामी सरकार ने जारी की नियमावली

इसी दौरान नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त चेकिंग अभियान भी चलाया गया। विशेष रूप से वाहनों में काले शीशे, अवैध या भ्रामक नंबर प्लेट और नियमों के विपरीत किए गए मॉडिफिकेशन पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की। रौब झाड़ने के लिए नियमों का उल्लंघन करने वालों पर ताबड़तोड़ चालान किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  पीएम मोदी के स्वागत में उमड़ा उत्तराखंड, 12 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला से हुआ भव्य अभिनंदन

अभियान के तहत तीन वाहनों में अनियमितताएं पाए जाने पर मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई। 24BH4047A, UP14GQ9191 और UP14GV0008 नंबर की कारों के शीशों पर काली फिल्म पाए जाने पर प्रत्येक चालक का ₹1000 का चालान किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पंचायत चुनाव 2025 : 22,429 प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए, 32,580 अब भी मैदान में

पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि पर्यटकों और स्थानीय लोगों को सुरक्षित और सुगम यातायात व्यवस्था मिल सके।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page