Uttarakhand: गर्मी से राहत के आसार…कल से बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं का ऑरेंज अलर्ट

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी से जल्द राहत मिलने के संकेत हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून ने आगामी दिनों के लिए प्रदेश के कई जनपदों में बारिश, ओलावृष्टि, तेज हवाओं और आकाशीय बिजली को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने भी संबंधित जिलों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

मौसम विभाग के अनुसार 28 मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं तेज गर्जना के साथ बारिश, ओलावृष्टि और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाएं 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं प्रदेश के अन्य जिलों में भी गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  श्रीलंका के दक्षिणी तट के पास ईरानी जहाज पर कथित हमला, 101 लापता, 78 लोग घायल

29 मई को मौसम और ज्यादा सक्रिय रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी बारिश, ओलावृष्टि और तेज झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। खासतौर पर उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 10 फरवरी 2026

30 और 31 मई के लिए प्रदेशभर में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान भी कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं।

राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने, आपदा प्रबंधन टीमों को अलर्ट मोड में रखने और त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों के लिए संसाधन तैयार रखने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: रुद्रपुर में 23.32 करोड़ से बनेगा अत्याधुनिक इंडोर-आउटडोर स्टेडियम, हल्द्वानी-काठगोदाम की सड़कों के लिए 15 करोड़

सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें। आकाशीय बिजली और तेज हवाओं के समय पेड़ों, बिजली के खंभों और कमजोर ढांचों से दूर रहें तथा प्रशासन और मौसम विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page