बांग्लादेश में हिंदू युवक की पीट-पीटकर हत्या, शव को पेड़ से बांधकर जलाने का आरोप

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। बांग्लादेश में जारी हिंसक विरोध-प्रदर्शनों के बीच कट्टरपंथ से जुड़ा एक गंभीर और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। बांग्लादेश के मयमनसिंह जिले में एक हिंदू युवक की कथित तौर पर भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि हत्या के बाद युवक के शव को पेड़ से बांधकर आग के हवाले कर दिया गया, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

यह भी पढ़ें 👉  Amarnath Yatra 2026: तेजी से पिघल रहा बाबा बर्फानी का हिम शिवलिंग, बिना पंजीकरण पहुंचे 5 हजार श्रद्धालु लखनपुर से लौटाए गए

बांग्लादेशी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मृतक की पहचान 30 वर्षीय दीपू चंद्र दास के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक पर इस्लाम के अपमान का आरोप लगाया गया था, जिसके बाद गुस्साई भीड़ ने उस पर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के दौरान प्रदर्शनकारी धार्मिक नारे लगा रहे थे। गंभीर रूप से घायल युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जिसके बाद शव के साथ अमानवीय व्यवहार किए जाने के आरोप सामने आए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कश्मीर घाटी में भूकंप से दहशत, सुबह-सुबह धरती हिली

यह घटना ऐसे समय पर हुई है, जब बांग्लादेश में जुलाई विद्रोह के प्रमुख नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद कई इलाकों में हिंसक प्रदर्शन जारी हैं। पहले से ही तनावपूर्ण हालात के बीच इस घटना ने कानून-व्यवस्था और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: 16 मई को होगा उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय पूर्व छात्र समिति का वार्षिक अधिवेशन

घटना के बाद मानवाधिकार संगठनों और अल्पसंख्यक समुदायों में गहरी चिंता देखी जा रही है। फिलहाल प्रशासन की ओर से कोई विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, हालांकि सुरक्षा एजेंसियों द्वारा मामले की जांच किए जाने की बात कही जा रही है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page