Nainital: ज्योलीकोट में तेंदुए का आतंक…मुर्गा उठा ले गया, कुत्तों पर हमला, ग्रामीणों में दहशत

खबर शेयर करें

नैनीताल। ज्योलीकोट क्षेत्र में तेंदुए की लगातार बढ़ती सक्रियता ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है। हाल ही में तेंदुए द्वारा एक मुर्गे को दरबे से उठा ले जाने की घटना का सीसीटीवी वीडियो वायरल होने के बाद अब कुत्तों पर हमले की कोशिश ने लोगों में भय और बढ़ा दिया है।

शनिवार शाम ज्योलीकोट-बेलूवाखान मोटर मार्ग पर गोविंद पाठक और शेर सिंह बिष्ट के कुत्तों पर तेंदुए ने हमला करने का प्रयास किया। हालांकि इस बार तेंदुआ अपने इरादे में सफल नहीं हो पाया, लेकिन घटना ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: कक्षा 11 में छात्रों को फेल करने पर बाल आयोग सख्त, सभी को 12वीं में प्रोन्नत करने के निर्देश

लगातार हो रही घटनाओं से चिंतित ग्रामीणों ने वन विभाग से त्वरित कार्रवाई की मांग की है। ग्राम प्रधान नवल कुमार, मनोज बरगली मन्नू, मनीष कुमार और गोविंद पाठक समेत कई ग्रामीणों ने क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग उठाई है, ताकि तेंदुए को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  UKSSSC Recruitment 2026: पशुपालन विभाग में 90 पदों पर भर्ती, 1 जून से आवेदन

वहीं, रेंज अधिकारी नितिन पंत ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने बताया कि वन विभाग की टीम मौके पर भेज दी गई है और जल्द ही प्रभावित क्षेत्र में पिंजरा लगाया जाएगा। वन विभाग हालात पर नजर बनाए हुए है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: नैनीताल जिले में लागू हुआ 'नो हेलमेट-नो पेट्रोल' नियम, एंट्री प्वाइंट पर भी लगे चेतावनी बोर्ड

You cannot copy content of this page