भारी बारिश का अलर्ट: 5 अगस्त को नैनीताल जिले के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे

खबर शेयर करें

नैनीताल। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा 5 अगस्त को जनपद नैनीताल समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में भारी से अत्यंत भारी वर्षा की संभावना व्यक्त की गई है। इसे देखते हुए प्रशासन ने जिले में सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।

यह भी पढ़ें 👉  जापान में 7.1 तीव्रता के भूकंप से तबाही, 13 की मौत, रातभर चला रेस्क्यू, लापता लोगों की तलाश जारी

जिलाधिकारी वंदना ने बताया कि संभावित भूस्खलन, सड़क अवरोध, जलभराव और नदी-नालों में तेज बहाव के खतरों को देखते हुए यह निर्णय विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: अलकनंदा नदी में डूबने से दो छात्रों की मौत, एक छात्र सकुशल बचा

संबंधित शैक्षणिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे आपात स्थिति में अपने-अपने कार्यालयों में उपलब्ध रहें एवं आपदा प्रबंधन में समन्वय बनाए रखें।

किसी भी आपदा या आकस्मिक स्थिति में तुरंत सूचना निम्नलिखित आपदा नियंत्रण कक्ष नंबरों पर दी जा सकती है:
📞 05942-231178, 231179
📞 टोल फ्री नंबर: 1077

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: नींद की झपकी बनी जानलेवा...नैनीताल में खाई में गिरी थार, युवक की मौत, दो गंभीर

जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page