Nainital: नींद की झपकी बनी जानलेवा…नैनीताल में खाई में गिरी थार, युवक की मौत, दो गंभीर

खबर शेयर करें

नैनीताल। नैनीताल के पाइन्स क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार थार वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा, जिससे एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, 04 मई 2026 को थाना तल्लीताल को डायल 112 के माध्यम से दुर्घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी नैनीताल और थानाध्यक्ष तल्लीताल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर State Disaster Response Force (SDRF) और फायर सर्विस टीम ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: कानून व्यवस्था को लेकर DM रयाल सख्त...गुंडा एक्ट के 165 मामलों का निस्तारण, 90 अराजक तत्व जिला बदर

रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद खाई में गिरे वाहन से तीनों घायलों को बाहर निकाला। सभी को तत्काल बी.डी. पाण्डे जिला चिकित्सालय भेजा गया, जहां उपचार के दौरान 21 वर्षीय राहुल कुमार, निवासी हल्द्वानी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रिटेन में सैन्य हेलीकॉप्टर क्रैश, रॉयल नेवी के तीन जवानों की मौत

हादसे में घायल अरविन्द सिंह (24 वर्ष) और युवराज सिंह (20 वर्ष), दोनों निवासी जोधपुर (राजस्थान) हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वाहन चालक को चलाते समय नींद की झपकी आने से वाहन अनियंत्रित हो गया और खाई में जा गिरा।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर के छोटे प्रधान हत्याकांड का वांछित शूटर गुरप्रीत सिंह नौ साल बाद गिरफ्तार, विदेश भागा था किलर

पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, प्रशासन ने चालकों से पहाड़ी मार्गों पर सावधानी बरतने और थकान की स्थिति में वाहन न चलाने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page