रुद्रपुर के छोटे प्रधान हत्याकांड का वांछित शूटर गुरप्रीत सिंह नौ साल बाद गिरफ्तार, विदेश भागा था किलर

खबर शेयर करें

रामनगर/रुद्रपुर: वर्ष 2016 में रुद्रपुर के चर्चित छोटे प्रधान हत्याकांड में वांछित कांट्रैक्ट किलर गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी को एसटीएफ और रामनगर पुलिस ने नौ साल बाद गिरफ्तार कर लिया है। मेरठ निवासी गुरप्रीत को रामनगर के ऊंटपड़ाव क्षेत्र से दबोचा गया। उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: बेकाबू सिटी बस का कहर...छह लोगों को कुचला, चालक को दौरा पड़ने की आशंका

शुक्रवार को रामनगर कोतवाली में कोतवाल अरुण कुमार सैनी और एसटीएफ निरीक्षक एमपी सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि गुरप्रीत ने वर्ष 2016 में रुद्रपुर में छोटे प्रधान की हत्या की थी। इसके बाद वर्ष 2017 में पीरूमदारा क्षेत्र के हल्दुआ में चेकिंग कर रही पुलिस टीम पर फायरिंग कर फरार हो गया था। मामले में कोर्ट से भगोड़ा घोषित होने के बाद वह विदेश भाग गया था।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: उत्तराखंड बोर्ड की सुधार परीक्षा जुलाई में, 25 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने कराया पंजीकरण

पुलिस को सूचना मिली थी कि गुरप्रीत रामनगर क्षेत्र में किसी से मिलने आया है। इस पर एसटीएफ और रामनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने नाकेबंदी कर ऊंटपड़ाव क्षेत्र से उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी की सूचना उत्तराखंड और पंजाब के कई थानों को भेजी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: पीसीपीएनडीटी अधिनियम के तहत अस्पतालों का निरीक्षण, एसीएमओ ने दी सख्ती बरतने की सलाह

पुलिस के अनुसार, गुरप्रीत के खिलाफ कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं और उससे पूछताछ जारी है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी को बड़ी कामयाबी मान रही है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page