उत्तराखंड में बारिश से राहत नहीं, पर्वतीय जिलों में 24 सितंबर तक अलर्ट

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में फिलहाल बारिश से राहत के आसार नहीं हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने पूर्वानुमान जारी करते हुए कई जिलों के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि शेष क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: अल्मोड़ा में भीषण सड़क हादसा, स्कार्पियो 35 मीटर नीचे गिरी, दो की मौत, एक गंभीर घायल

मौसम केंद्र के निदेशक सीएस तोमर के अनुसार, शुक्रवार को प्रदेशभर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर, टिहरी और हरिद्वार जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी देते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग के कुछ हिस्सों में तेज बारिश को लेकर येलो अलर्ट प्रभावी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: धामी सरकार के सख्त भू-कानून का असर...नैनीताल में 14 मामलों में 6.088 हेक्टेयर जमीन सरकार में निहित

पूर्वानुमान के मुताबिक 24 सितंबर तक राज्य के अधिकांश इलाकों में रुक-रुक कर हल्की बारिश जारी रहने की संभावना है। प्रशासन ने पर्वतीय और संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वालों को सतर्क रहने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय शूटिंग कोच अंकुश भारद्वाज पर नाबालिग शूटर से यौन शोषण का आरोप, NRAI ने किया सस्पेंड

You cannot copy content of this page