दिल्ली बस अड्डे पर उत्तराखंड रोडवेज बस में लगी आग, अफरा-तफरी मची

खबर शेयर करें

देहरादून। दिल्ली के कश्मीरी गेट अंतरराष्ट्रीय बस अड्डे पर गुरुवार देर रात खड़ी उत्तराखंड रोडवेज की एक सीएनजी बस अचानक आग की चपेट में आ गई। देखते ही देखते लपटों ने पूरे वाहन को घेर लिया और बस जलकर खाक हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: सूखी ठंड का सितम...मैदान से पहाड़ तक कंपकंपी, दो दिन बाद बदलेगा मौसम

अचानक लगी आग से बस अड्डे पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत आसपास खड़ी अन्य बसों को हटाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। गनीमत रही कि आग लगने के वक्त बस में कोई यात्री सवार नहीं था।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: बागेश्वर में मिला दुर्लभ उल्लू, दो अलग-अलग रंगों की आंखों ने बढ़ाया कौतूहल

सूत्रों के अनुसार, ऋषिकेश डिपो की यह अनुबंधित सीएनजी बस गुरुवार को दिल्ली पहुंची थी और रात करीब 12 बजे काउंटर पर खड़ी थी। बस को थोड़ी देर बाद ऋषिकेश लौटना था, तभी उसमें अचानक आग भड़क उठी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: प्रो. शिवेन्द्र कश्यप बने पंतनगर विश्वविद्यालय के नए कुलपति, राज्यपाल ने जारी किए आदेश

रोडवेज के महाप्रबंधक (संचालन) पवन मेहरा ने बताया कि प्रथम दृष्टया घटना शॉर्ट-सर्किट से हुई प्रतीत हो रही है। विस्तृत जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page