Uttarakhand: हाईवे पर हाथी से टकराई स्कूटी सवार शिक्षिका…हादसे में घायल, हाथी का टूटा दांत

खबर शेयर करें

खटीमा (उधमसिंहनगर)। बनबसा-चकरपुर के बीच घने जंगल से गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। स्कूटी से स्कूल जा रही एक शिक्षिका अचानक सड़क पार कर रहे हाथी से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में हाथी का एक दांत भी टूटकर सड़क पर गिर गया।

जानकारी के अनुसार श्रीपुर बिछवा निवासी निकिता कापड़ी पत्नी रोहित कापड़ी सुबह अपने मायके टनकपुर से स्कूटी द्वारा खटीमा स्थित हिंद पब्लिक स्कूल जा रही थीं। इसी दौरान बनबसा-चकरपुर के बीच जंगल क्षेत्र में अचानक एक हाथी राष्ट्रीय राजमार्ग पर आ गया और स्कूटी उसकी चपेट में आ गई।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: अब घर बैठे मिलेगी खतौनी और भूमि सेवाएं, CM धामी ने राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल किए लॉन्च

टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई और हाथी का एक दांत टूटकर सड़क पर गिर पड़ा। हादसे के बाद शिक्षिका ने साहस दिखाते हुए किसी तरह वहां से हटकर अपनी जान बचाई।

राहगीरों के शोर मचाने पर जंगल की ओर भागा हाथी

घटना के समय पीछे से आ रहे राइंका गैंडाखाली और राइंका सूखीढांग के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने हादसा देखा। सभी ने शोर मचाया, जिसके बाद हाथी जंगल की ओर भाग गया।

यह भी पढ़ें 👉  हवाई सुरक्षा पर कड़ा पहरा, खतरनाक वस्तुओं के परिवहन के नियमों में व्यापक संशोधन

सूचना मिलने पर चकरपुर चौकी प्रभारी विकास कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं वन विभाग की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई। घायल महिला को एनएच एंबुलेंस के जरिए खटीमा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत स्थिर बताई है।

हाथी की निगरानी के लिए लगाए जाएंगे ट्रैप कैमरे

वन क्षेत्राधिकारी हरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि हादसे में टूटे हाथी के दांत को कब्जे में लेकर सुरक्षित रेंज कार्यालय में रखा गया है। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र हाथी कॉरिडोर में आता है और यहां से अक्सर हाथियों के झुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पार करते रहते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल में 'सृजन' प्रदर्शनी की धूम, बच्चों ने विज्ञान और कला में दिखाई प्रतिभा

वन विभाग ने घटना स्थल के आसपास दो ट्रैप कैमरे लगाने की कार्रवाई शुरू कर दी है ताकि हाथियों और अन्य वन्यजीवों की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। वन विभाग ने हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों से विशेष सतर्कता बरतने और जंगल क्षेत्र में धीमी गति से वाहन चलाने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page