Weather Update: उत्तराखंड में गर्मी के तेवर बरकरार…कई जिलों में लू का येलो अलर्ट, पहाड़ों में हल्की बारिश के आसार

खबर शेयर करें

हल्द्वानी/देहरादून। उत्तराखंड में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते कुछ दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है और बुधवार 20 मई को भी प्रदेश के मैदानी इलाकों में गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में गर्म हवा (लू) चलने की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार देहरादून और हरिद्वार समेत उत्तरकाशी के सीमावर्ती क्षेत्रों में गर्म हवा चलने की चेतावनी जारी की गई है। दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मैदानी इलाकों में तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है, जिससे दिन के समय बाहर निकलना मुश्किल हो सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 16 नवम्बर 2025

वहीं दूसरी ओर पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम कुछ राहत देने वाला रह सकता है। पिथौरागढ़, चमोली और उत्तरकाशी के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल छाने और हल्की वर्षा से तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: 19 अगस्त से गैरसैंण में गूंजेगी राजनीति की गड़गड़ाहट, 547 सवालों से गरमाएगा मानसून सत्र

राज्य के अन्य जिलों की बात करें तो वहां मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों से दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और धूप से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें 👉  दिवाली पर पूरा उत्तराखंड रहेगा रोशन, यूपीसीएल और यूजेवीएनएल ने बनाई 24 घंटे बिजली आपूर्ति की योजना

गर्मी के बढ़ते असर के बीच आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि होने की आशंका भी जताई जा रही है, जिससे मैदानी क्षेत्रों में लोगों की परेशानी और बढ़ सकती है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page