Uttarakhand: पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, ICU के छह मरीजों को सुरक्षित निकाला गया

खबर शेयर करें

देहरादून। देहरादून-हरिद्वार रोड स्थित अस्पताल में बुधवार को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग अस्पताल के एसी में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण लगी, जिसके बाद देखते ही देखते पूरे परिसर में धुआं फैल गया और मरीजों, तीमारदारों तथा अस्पताल स्टाफ के बीच हड़कंप मच गया।

घटना के समय अस्पताल के आईसीयू में छह मरीज भर्ती थे। धुएं के तेजी से फैलने के बाद अस्पताल प्रशासन, राहत टीमों और स्थानीय प्रशासन ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए सभी मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला। गंभीर स्थिति को देखते हुए मरीजों को उपचार के लिए अन्य अस्पतालों में शिफ्ट किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  चार राज्यों के चुनाव में उत्तराखंड की बड़ी जिम्मेदारी...14 अफसर बने पर्यवेक्षक, 11 IAS और 3 IPS शामिल

आग और धुएं की चपेट में आने से अस्पताल के कुछ कर्मचारी भी प्रभावित हुए। घायल कर्मचारियों को प्राथमिक उपचार के बाद अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद अस्पताल परिसर के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ समय के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: रानीखेत-चौबटिया मार्ग पर भीषण हादसा...कार घर की छत पर गिरी, टैक्सी चालक की मौके पर मौत

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, पुलिस और प्रशासन की टीमें तत्काल मौके पर पहुंच गईं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: धामी कैबिनेट के बड़े फैसले...18 प्रस्तावों पर मुहर, बस खरीद से लेकर मदरसा मान्यता और वन नीति तक अहम निर्णय

मौके पर पहुंचे एसएसपी प्रमोद डोबाल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया। अधिकारियों ने आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह माना जा रहा है, हालांकि विस्तृत जांच के बाद स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page