उत्तराखंड: धामी सरकार ने गन्ना किसानों को दी बड़ी सौगात, पेराई सत्र 2025–26 में गन्ने का भाव 30 रुपये बढ़ा

खबर शेयर करें

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गन्ना किसानों को बड़ी राहत देते हुए पेराई सत्र 2025–26 के लिए गन्ने के राज्य परामर्शित मूल्य (एसएपी) में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। सरकार के इस फैसले से गन्ना उत्पादकों की आय बढ़ेगी और कृषि अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है और यह सुनिश्चित करना है कि उन्हें अपनी उपज का पूरा और उचित मूल्य समय पर मिले। इसी लक्ष्य के तहत इस वर्ष गन्ना मूल्य में महत्वपूर्ण बढ़ोतरी की गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: छात्रसंघ चुनाव में छात्राओं को मिलेगा 50% प्रतिनिधित्व, तीन दिन में प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश
Ad

गत पेराई सत्र 2024–25 में अगेती प्रजाति का मूल्य ₹375 प्रति कुंतल और सामान्य प्रजाति का मूल्य ₹365 प्रति कुंतल निर्धारित था। नए पेराई सत्र 2025–26 के लिए इन मूल्यों में वृद्धि करते हुए अगेती प्रजाति का मूल्य ₹405 प्रति कुंतल और सामान्य प्रजाति का मूल्य ₹395 प्रति कुंतल कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि मूल्य निर्धारण की प्रक्रिया में सहकारी, निजी एवं सार्वजनिक क्षेत्र की चीनी मिलों, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग, किसान संगठनों और अन्य संबंधित हितधारकों से व्यापक संवाद किया गया। केंद्र सरकार की एफआरपी, उत्तर प्रदेश के गन्ना मूल्य और राज्य की भौगोलिक एवं कृषि परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए संतुलित निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: सितारगंज के नयागांव में पीलिया का कहर...10 वर्षीय बालक की मौत, कई बच्चे बीमार

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर निर्णय में किसान हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। गन्ना किसानों की आय बढ़ाना, उनकी उपज का सम्मान सुनिश्चित करना और समयबद्ध भुगतान उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि क्रय केंद्रों पर किसी प्रकार की दिक्कत न हो और किसानों को भुगतान बिना देरी के सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रैक्टर की भिड़ंत में ई-रिक्शा व बाइक भी चपेट में, पांच घायल

पेराई सत्र 2025–26 के लिए गन्ने का बढ़ा हुआ मूल्य जहां किसानों के लिए राहत लेकर आएगा, वहीं यह राज्य में गन्ना उत्पादन को बढ़ावा देने और कृषि अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page