दिवाली पर पूरा उत्तराखंड रहेगा रोशन, यूपीसीएल और यूजेवीएनएल ने बनाई 24 घंटे बिजली आपूर्ति की योजना

खबर शेयर करें

देहरादून: दिवाली पर उत्तराखंड के घर-घर जगमगाहट बनी रहे, इसके लिए यूपीसीएल और यूजेवीएनएल पूरी तरह तैयार हैं। यूपीसीएल ने 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्लान तैयार किया है। किसी भी इलाके में सप्लाई बाधित हुई तो उसे मिनटों में दुरुस्त करने की व्यवस्था की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  इंडिगो फ्लाइट में बम की सूचना से हड़कंप, दिल्ली–बागडोगरा विमान की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग

यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार ने बताया कि फिलहाल प्रदेश में करीब 4.6 करोड़ यूनिट बिजली की खपत हो रही है। दिवाली पर यह मांग पांच करोड़ यूनिट के पार जाने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि मांग के हिसाब से बाजार से बिजली खरीदी जाएगी, ताकि आपूर्ति में कोई कमी न रहे।

यह भी पढ़ें 👉  ईरान में इस्लामी शासन के खिलाफ उग्र विद्रोह...गोलीबारी में 217 मौतों का दावा, इंटरनेट बंद, तख्तापलट जैसे हालात

एमडी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि दिवाली पर आपूर्ति पर पल-पल नजर रखें। किसी भी गड़बड़ी की सूचना तुरंत मुख्यालय तक पहुंचे। इसके लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। वहीं, ट्रांसफार्मर फुंकने की स्थिति में तुरंत आपूर्ति बहाल करने के लिए हर खंड में ट्रॉली ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराए गए हैं।

उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए यूपीसीएल ने 1912 हेल्पलाइन नंबर और [email protected] ईमेल जारी किया है। वहीं, यूजेवीएनएल भी दिवाली पर अधिकतम बिजली उत्पादन सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह तैयार है। निगम के एमडी डॉ. संदीप सिंघल ने सभी हाइड्रो प्रोजेक्टों पर टीमों को चौबीसों घंटे तैनात रहने के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Nainital: भीमताल में मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का दूसरा दिन सफल, 240 लोगों ने कराया पंजीकरण

You cannot copy content of this page