Uttarakhand: नर्सिंग अधिकारियों के 196 पदों पर भर्ती, 12 जून से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

खबर शेयर करें

देहरादून। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे नर्सिंग अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने स्वास्थ्य विभाग में नर्सिंग अधिकारी के 196 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन पदों के लिए 12 जून से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे।

बोर्ड की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार नर्सिंग अधिकारी के कुल 196 रिक्त पदों को विभिन्न श्रेणियों में विभाजित किया गया है। इनमें अनुसूचित जाति (एससी) के 21 पद, अनुसूचित जनजाति (एसटी) के चार पद, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के 11 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के सात पद और सामान्य वर्ग के 153 पद शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: कुमाऊं आयुक्त ने बिना लाइट वाले ई-रिक्शाओं पर की सख्त कार्रवाई, पांच चालकों के चालान

भर्ती प्रक्रिया में डिप्लोमा और डिग्रीधारी नर्सिंग अभ्यर्थियों को आवेदन का अवसर मिलेगा। इससे राज्य के हजारों युवाओं को स्वास्थ्य विभाग में रोजगार पाने का मौका मिलेगा। अभ्यर्थी 12 जून से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: राजकीय ITI में प्रवेश शुरू, 25 जुलाई तक करें आवेदन...ट्रेनिंग के साथ नौकरी और स्टाइपेंड का भी मिलेगा मौका

बोर्ड ने आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 2 जुलाई निर्धारित की है। ऐसे में इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम समय की तकनीकी परेशानियों से बचने के लिए समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

स्वास्थ्य विभाग में लंबे समय से नर्सिंग अधिकारियों के रिक्त पदों को भरने की मांग उठ रही थी। माना जा रहा है कि इन नियुक्तियों से सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में नर्सिंग स्टाफ की कमी काफी हद तक दूर होगी, जिससे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  संत निरंकारी मिशन की ‘स्वच्छ जल, स्वच्छ मन’ परियोजना का शुभारंभ, रानीबाग में चलाया सफाई अभियान

भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और आवेदन की शर्तें बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएंगी। भर्ती प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही नर्सिंग क्षेत्र से जुड़े युवाओं में उत्साह का माहौल है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page