Uttarakhand: “गहने नहीं, मुझे ईवी कार चाहिए…” दुल्हन की अनोखी डिमांड की सराफा बाजार में हो रही चर्चा

खबर शेयर करें

ऋषिकेश: शादी के लिए दुल्हनें आमतौर पर सोने-चांदी के गहनों की खरीदारी को लेकर उत्साहित नजर आती हैं, लेकिन झंडा चौक स्थित सराफा बाजार में शुक्रवार को एक ऐसी घटना हुई जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। यहां शादी की खरीदारी करने पहुंची एक युवती ने लाखों रुपये के आभूषण पसंद करने के बाद अचानक ऐसी मांग रख दी कि पूरा बाजार उसी की चर्चा में डूब गया।

जानकारी के अनुसार श्यामपुर निवासी युवती अपने परिजनों के साथ शादी के लिए गहने खरीदने सराफा बाजार पहुंची थी। दुकान में उसने बड़े उत्साह के साथ हार, कंगन, झुमके और अन्य आभूषण देखे। करीब साढ़े तीन लाख रुपये के गहने पसंद भी कर लिए गए थे और परिवार खरीदारी लगभग तय मान चुका था।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व नेशनल खिलाड़ी व इंटरनेशनल कोच डॉ. रावत शिक्षक दिवस पर सम्मानित

इसी बीच युवती ने अचानक अपने परिजनों से कहा कि उसे गहने नहीं चाहिए, बल्कि उसकी जगह एक ईवी कार यानी इलेक्ट्रिक वाहन दिलाया जाए। युवती की यह बात सुनते ही परिवार के लोग कुछ देर के लिए चुप हो गए। दुकान में मौजूद ग्राहक और व्यापारी भी हैरानी से उसकी ओर देखने लगे।

युवती ने अपनी मांग के पीछे तर्क देते हुए कहा कि समय तेजी से बदल रहा है और अब पर्यावरण संरक्षण के साथ ईंधन बचत भी जरूरी हो गई है। उसने कहा कि पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच इलेक्ट्रिक वाहन भविष्य का बेहतर विकल्प हैं। युवती ने प्रधानमंत्री Narendra Modi द्वारा पर्यावरण संरक्षण और ईवी को बढ़ावा देने की बातों का भी उल्लेख किया।

यह भी पढ़ें 👉  धराली आपदा: मलबे में दबी जिंदगियों की तलाश में जुटा एनजीआरआई का रडार, प्रभावित परिवारों को मिली 5-5 लाख की सहायता राशि

परिजनों ने उसे समझाने की कोशिश की कि शादी में गहनों का विशेष महत्व होता है और यह परंपरा का हिस्सा भी हैं, लेकिन युवती अपनी मांग पर अडिग रही। काफी देर तक दुकान में इसी मुद्दे पर बातचीत चलती रही।

सराफा व्यापारी Vishal Tayal ने बताया कि उनके बाजार में पहली बार ऐसा मामला सामने आया है, जब किसी दुल्हन ने सोने-चांदी के गहनों की जगह इलेक्ट्रिक वाहन को प्राथमिकता दी हो। उन्होंने कहा कि यह घटना पूरे दिन बाजार में चर्चा का विषय बनी रही।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 25 अक्टूबर 2025

घटना के बाद बाजार में लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कुछ लोगों ने युवती की सोच को आधुनिक और पर्यावरण के प्रति जागरूक बताया, तो कुछ ने इसे नई पीढ़ी की समझदारी और भविष्य की सोच करार दिया। वहीं कई महिलाएं यह कहते हुए नजर आईं कि अब समय के साथ शादी की प्राथमिकताएं भी बदलने लगी हैं।

गहनों की जगह ईवी कार की मांग करने वाली इस दुल्हन की चर्चा अब पूरे क्षेत्र में हो रही है और लोग इसे बदलती सोच और नई पीढ़ी की नई पसंद के तौर पर देख रहे हैं।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page