Haldwani: स्वच्छता अभियान को नई पहचान, पूर्व क्रिकेटर एकता बिष्ट बनीं नगर निगम की ब्रांड एंबेसडर

खबर शेयर करें

हल्द्वानी : नगर निगम ने स्वच्छता अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व खिलाड़ी Ekta Bisht को स्वच्छता जागरूकता अभियान का ब्रांड एंबेसडर बनाया है। शुक्रवार को वार्ड-4 आवास विकास स्थित श्री पंचेश्चर मंदिर प्रांगण में आयोजित विशेष स्वच्छता अभियान के दौरान इसकी औपचारिक घोषणा की गई।

कार्यक्रम में मेयर Gajraj Singh Bisht ने कहा कि शहर को स्वच्छ बनाने की शुरुआत घरों से होगी। जब हर घर से गंदगी का सही तरीके से निस्तारण होगा तभी पूरा शहर स्वच्छ और सुंदर बन सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड आंदोलन के अग्रणी नेता दिवाकर भट्ट का निधन, लंबे समय से थे बीमार

नगर आयुक्त Paritosh Verma ने लोगों से अपील की कि वे गीले और सूखे कूड़े को अलग-अलग कर निगम प्रशासन का सहयोग करें, ताकि कचरा निस्तारण की व्यवस्था बेहतर बनाई जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  अमेरिका–कनाडा तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा फैसला, बोर्ड ऑफ पीस से कनाडा का न्योता वापस

ब्रांड एंबेसडर बनीं Ekta Bisht ने शहरवासियों से स्वच्छ भारत मिशन से जुड़ने और हल्द्वानी को स्वच्छता में नंबर-वन शहर बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान नहीं बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रो. डॉ. पंकज सिंह बने हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य

कार्यक्रम में पूर्व मेयर Jogendra Routela, पार्षद नेहा अधिकारी, बीना चौहान, पंकज त्रिपाठी, रवि जोशी और शैलेंद्र दानू सहित कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page