पुणे में बड़ा हादसा: इंद्रायणी नदी पर पुल टूटा, 30 पर्यटक बहे, 6 पर्यटकों की मौत

खबर शेयर करें

पुणे (महाराष्ट्र)। मावल तालुका के कुंदमाला क्षेत्र में रविवार को हुए एक बड़े हादसे में इंद्रायणी नदी पर बना एक पुराना पुल टूट गया। इस घटना में पुल पर मौजूद 25 से 30 पर्यटक नदी के तेज बहाव में बह गए। अब तक 6 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई अन्य अब भी लापता बताए जा रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि कुछ लोग पुल के मलबे के नीचे दबे हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  निरंकुश अधिकारियों की सरपरस्ती में टैक्स चोरी, विभागीय चुप्पी से मिल रही खुली छूट

कुंदमाला, तालेगांव दाभाड़े के पास स्थित एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है, जहां भारी बारिश के चलते नदी में जलस्तर बढ़ गया था। पर्यटक इस तेज बहाव को देखने के लिए पुल पर चढ़ गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह पुल पहले से ही जर्जर अवस्था में था और प्रशासन ने इसे कुछ दिन पहले ही बंद कर दिया था। बावजूद इसके, घटना के समय पुल पर कोई सुरक्षा या पुलिस व्यवस्था नहीं थी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: कांग्रेस विधायक पर कार्यकर्ता को धमकाने का आरोप, वायरल ऑडियो से मचा सियासी हड़कंप

हादसे के तुरंत बाद पुलिस, आपदा राहत बल और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। राहत व बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। अब तक 6 से 7 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है, जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रशासन पर लापरवाही के आरोप:
स्थानीय लोगों ने हादसे के लिए प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि पुल की जर्जर स्थिति की जानकारी होने के बावजूद न तो सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए और न ही मौके पर पुलिस की तैनाती की गई। लोगों का यह भी आरोप है कि हादसे के बाद बचाव कार्य में देर की गई, जिससे जानमाल का नुकसान बढ़ा।

यह भी पढ़ें 👉  शाई होप का नाबाद शतक, वेस्टइंडीज के लिए वनडे में 18 शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बने

प्रशासन की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन राहत व बचाव कार्य जारी है और लापता लोगों की तलाश की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page