चमोली में सड़क हादसा: 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत

खबर शेयर करें

चमोली। जिले के थराली क्षेत्र में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा कुलसारी-ढालू-मोणा मोटर मार्ग पर गुमता टनोली तोक के पास हुआ, जहां एक ऑल्टो कार (UK 11TA 3880) अनियंत्रित होकर करीब 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: NEET-UG 2026 पेपर लीक...देहरादून में छिपा आरोपी दबोचा, राजस्थान SOG ने किया गिरफ्तार

दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक वाहन सवार दोनों व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी थी। मृतकों की पहचान 54 वर्षीय दर्शन राम पुत्र स्तुती राम, निवासी ग्राम पास्तोली, थराली तथा 60 वर्षीय दिनेश चंद्र जोशी पुत्र बलराम जोशी, निवासी ग्राम नैल, थराली के रूप में की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  BIG NEWS: उत्तराखंड में फायर सेफ्टी पर सख्त हुई सरकार, सभी सरकारी-निजी भवनों का होगा ऑडिट

घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

You cannot copy content of this page