Uttarakhand: पुलिस-बदमाश आमने-सामने…मुठभेड़ में एक को गोली लगी, दूसरा गिरफ्तार

खबर शेयर करें

देहरादून। राजधानी देहरादून के बसंत विहार थाना क्षेत्र में रविवार को पुलिस और बदमाशों के बीच फिल्मी अंदाज में मुठभेड़ हो गई। नियमित चेकिंग के दौरान संदिग्ध स्कूटी सवारों को रोकने की कोशिश ने अचानक हिंसक मोड़ ले लिया, जब आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया, जबकि उसके साथी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

घटना 26 अप्रैल 2026 की है, जब हरबंसवाला बैरियर पर पुलिस चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की नीली स्कूटी पर सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया गया। लेकिन दोनों बैरियर तोड़ते हुए तेजी से टी-स्टेट की ओर भाग निकले। पुलिस टीम ने तुरंत पीछा किया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: विवाह समारोह से लौट रही कार खाई में गिरी, एक महिला की मौत, पांच लोग गंभीर घायल

पीछा करते समय एक आरोपी ने पुलिस पर जानलेवा फायरिंग कर दी। हालात को देखते हुए पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल भेजा गया, जबकि दूसरा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

यह भी पढ़ें 👉  बारामती में नम आंखों से अजित पवार को अंतिम विदाई, पूरे राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

घायल बदमाश की पहचान अब्दुला (37) निवासी सहारनपुर के रूप में हुई है। वहीं गिरफ्तार आरोपी शाहनवाज सलमानी (33) हाल निवासी सहसपुर, देहरादून बताया जा रहा है।

पुलिस की तलाशी में दोनों आरोपियों के पास से एक-एक अवैध .315 बोर तमंचा, एक खोखा कारतूस और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। घटना में इस्तेमाल की गई स्कूटी को भी कब्जे में ले लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: मुंबई पुलिस का एसपी बनकर बुजुर्ग दंपती से 44 लाख की ठगी, डिजिटल अरेस्ट में रखा दो दिन

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक, आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी गहन जांच की जा रही है।

इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है, वहीं पुलिस की सतर्कता से एक बड़ी वारदात टलने की बात भी सामने आ रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page