उत्तराखंड में घना कोहरा और शीत दिवस का अलर्ट, पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा छाने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। पूर्वानुमान के मुताबिक देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, चंपावत और पौड़ी जिलों में सुबह और रात के समय घना कोहरा देखने को मिल सकता है, जिससे जनजीवन और यातायात प्रभावित होने की आशंका है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: ऋषिकेश एम्स में कोरोना के तीन मरीज, गुजरात का तीर्थ यात्री संदिग्ध

मौसम विभाग के अनुसार ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले के कुछ इलाकों में शीत दिवस की स्थिति बनने के आसार हैं। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है और ठंड का असर और बढ़ेगा।

यह भी पढ़ें 👉  आचरण नियमों के उल्लंघन पर पेयजल निगम के मुख्य अभियंता सुजीत कुमार विकास निलंबित

वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में 20 और 21 दिसंबर को बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। हालांकि इसके बाद 22 से 24 दिसंबर तक पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने लोगों को कोहरे और ठंड को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नाग पंचमी कल, सोमवार के शुभ योग में होगी नाग देवता की पूजा...कुमाऊं के नाग मंदिरों में विशेष अनुष्ठान

You cannot copy content of this page