हल्द्वानी: चोरगलिया-सितारगंज रोड पर दो वाहन भिड़े, एक में लगी आग, एक की मौत, कई घायल

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। चोरगलिया-सितारगंज मार्ग पर रविवार को दो वाहनों की आमने-सामने की टक्कर में एक वाहन में आग लग गई। भीषण हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  वेनेजुएला में भारतीय सेना ने बचाई 79 वर्षीय महिला की जान, 'ऑपरेशन अमिस्ताद' के तहत मलबे से निकालकर किया जीवनरक्षक उपचार

सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाने के बाद वाहन में फंसे शव को बाहर निकाला गया। घायलों को तुरंत 108 एंबुलेंस सेवा की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: प्रगति, प्रकृति और संस्कृति की त्रिवेणी से बनेगा विकसित भारत: पीएम मोदी

मौके पर पहुंचे एसडीएम राहुल शाह और एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने स्थिति का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि वे सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें और सावधानी बरतें, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: नल के पानी से निकले कीड़े...वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, पेयजल गुणवत्ता पर उठे सवाल

पुलिस प्रशासन द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page