Haldwani: लालकुआं में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव…मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

खबर शेयर करें

लालकुआं (हल्द्वानी)। नगर के वार्ड नंबर-1 स्थित आंबेडकर नगर में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। रविवार सुबह महिला का शव घर के कमरे में पंखे के कुंडे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, आंबेडकर नगर निवासी मोईन खान का निकाह पिछले वर्ष राजपुरा निवासी अंजुम (20) के साथ हुआ था। शादी के करीब एक वर्ष बाद ही अंजुम की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और फोरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया।

यह भी पढ़ें 👉  BREAKING NEWS: पूर्व कैबिनेट मंत्री बेहड़ के बेटे व पार्षद सौरभ बेहड़ पर जानलेवा हमला, ICU में भर्ती

घटना की खबर मिलते ही अंजुम के मायके वाले हल्द्वानी से लालकुआं पहुंचे। उन्होंने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा किया और हत्या की आशंका जताई। मायके पक्ष का कहना है कि उनकी बेटी को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। उनका आरोप है कि पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से अंजुम का मोबाइल फोन भी उससे छीन लिया गया था, जिसके कारण उनका उससे संपर्क नहीं हो पा रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  बेतालघाट गोलीकांड: एसएसपी ने 16 सदस्यीय गैंग पर कसा शिकंजा, गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज

परिजनों का कहना है कि काफी समय से बेटी से बातचीत नहीं होने के कारण उन्हें किसी अनहोनी की आशंका सता रही थी। अब उसकी मौत की सूचना मिलने के बाद उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: रामपुर रोड स्थित बालाजी मोटर्स शोरूम से तीन एक्टिवा चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया है। वहीं तहसीलदार और फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं।

पुलिस क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार ने बताया कि विवाहिता की मौत के मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page