Uttarakhand Weather: आज भी कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आंधी-ओलावृष्टि और बर्फबारी की चेतावनी

खबर शेयर करें

हल्द्वानी/देहरादून। उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर से उग्र रूप में नजर आ रहा है। मंगलवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी ताजा पूर्वानुमान ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। खासतौर पर मैदानी और पहाड़ी जिलों में तेज बारिश, आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि का खतरा मंडरा रहा है।

मौसम विभाग ने नैनीताल, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिलों के कुछ इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में तेज गर्जन के साथ भारी बारिश, आकाशीय बिजली, ओलावृष्टि और लगभग 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  ऊपर की शह, सिफारिशी तैनाती और कमीशन का खेल, कुमाऊं में टैक्स चोरी का ‘प्री-प्लान’ नेटवर्क बेनकाब

इसके अलावा अन्य जिलों के कई हिस्सों में भी मौसम का असर देखने को मिलेगा, जहां येलो अलर्ट जारी करते हुए तेज बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है।

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हालात और भी ज्यादा चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज होगी और ठंड का असर बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: नैनीताल से लौट रहे पर्यटकों की टैक्सी 40 मीटर गहरी खाई में गिरी, चालक समेत दो गंभीर घायल

जनजीवन पर असर के संकेत
लगातार बदलते मौसम के कारण जनजीवन प्रभावित होने के आसार हैं। तेज हवाओं और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान पहुंच सकता है, वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और सड़क बाधित होने का खतरा भी बढ़ गया है।

मौसम विभाग की अपील
मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने, खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े न होने तथा सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  भारत को बड़ी राहत: 46 हजार टन LPG लेकर ‘शिवालिक’ जहाज मुंद्रा पोर्ट पहुंचा, ऊर्जा आपूर्ति सुरक्षित

प्रदेश में अगले 24 घंटों तक मौसम का यह बदला हुआ मिजाज बने रहने की संभावना है, ऐसे में प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग भी अलर्ट मोड में नजर आ रहे हैं।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page