Uttarakhand: शिक्षा और प्रकाशन जगत में उत्कृष्ट योगदान पर अशोक सैनी सम्मानित

खबर शेयर करें

देहरादून। शिक्षा, साहित्य और विज्ञान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले साइंस पब्लिकेशन उत्तराखंड के चेयरमैन अशोक सैनी को उत्तराखंड बोर्ड के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी द्वारा सम्मानित किया गया। शिक्षा एवं प्रकाशन क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्य, समर्पण और समाज के प्रति सकारात्मक योगदान को देखते हुए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।

सम्मान समारोह में वक्ताओं ने कहा कि अशोक सैनी ने अपनी दूरदर्शी सोच और कर्मनिष्ठा के बल पर शिक्षा एवं प्रकाशन जगत में एक विशिष्ट पहचान बनाई है। उन्होंने वर्षों से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक सामग्री उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। साथ ही सामाजिक सरोकारों से जुड़कर भी लगातार प्रेरणादायी कार्य किए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आज तेज बारिश और हवाओं का येलो अलर्ट, छह जून तक मौसम में बना रहेगा बदलाव

उत्तराखंड बोर्ड के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने कहा कि शिक्षा और समाजहित में किए जाने वाले कार्य किसी भी राज्य के विकास की मजबूत नींव होते हैं। उन्होंने कहा कि अशोक सैनी के प्रयास नई पीढ़ी को शिक्षा के प्रति जागरूक और प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री मोदी आज उत्तराखंड को देंगे 8260 करोड़ की विकास सौगात

इस अवसर पर राष्ट्रीय चरित्र निर्माण अभियान के निदेशक डॉ. रवीन्द्र कुमार सैनी, डॉ. नरेंद्र सिंह तोमर, डॉ. नीरज कुमार सैनी, अनमोल सैनी, पूर्व शिक्षा निदेशक एस.पी. खाली, हरिद्वार के मुख्य शिक्षा अधिकारी नरेश कुमार हल्द्वानी तथा देवभूमि जागृति फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रजनीश सैनी सहित कई गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई दी।

यह भी पढ़ें 👉  कठुआ में दूसरे दिन भी मुठभेड़ जारी, सुरक्षाबलों ने 4-5 आतंकियों को घेरा

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने विश्वास जताया कि अशोक सैनी भविष्य में भी शिक्षा, समाजसेवा और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में अपनी सेवाओं से उत्तराखंड और देश का नाम रोशन करते रहेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page