UKSSSC Recruitment 2026: पशुपालन विभाग में 90 पदों पर भर्ती, 1 जून से आवेदन

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी भर्ती निकाली है। आयोग ने पशुपालन विभाग में सहायक कृषि अधिकारी और चारा सहायक के कुल 90 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 जून 2026 से शुरू होगी।

जारी विज्ञापन के अनुसार सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-1 के 7 पद, सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-3 के 82 पद और चारा सहायक का 1 पद भरा जाएगा। भर्ती प्रक्रिया को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Weather Update: उत्तराखंड में मौसम रहेगा मेहरबान...आज भी बारिश-बर्फबारी के साथ तेज हवाओं का अलर्ट, गर्मी से मिलेगी राहत

सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-1 पद के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एग्रीकल्चर में पोस्ट ग्रेजुएट होना जरूरी है। वहीं सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-3 और चारा सहायक पदों के लिए बीएससी एग्रीकल्चर या कृषि विषय में स्नातक डिग्री अनिवार्य रखी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: जमीन घोटाले में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, निलंबित IAS वरुण चौधरी समेत 10 के खिलाफ मुकदमा

तीनों पदों के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर होगी। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी।

आवेदन शुल्क सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए 300 रुपये तय किया गया है, जबकि एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग अभ्यर्थियों को 150 रुपये शुल्क देना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल में लगा तीन दिवसीय पुस्तक मेला, विद्यार्थियों में दिखा उत्साह

ऑनलाइन आवेदन 21 जून 2026 तक किए जा सकेंगे। आवेदन पत्र में संशोधन के लिए 24 से 26 जून तक मौका दिया जाएगा। आयोग ने लिखित परीक्षा 26 जुलाई 2026 को प्रस्तावित की है।

आयोग ने अभ्यर्थियों से आवेदन से पहले भर्ती संबंधी दिशा-निर्देश ध्यानपूर्वक पढ़ने की अपील की है। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page