उत्तराखंड में सरकार लाएगी खुद का टैक्सी एप, चारधाम यात्रा के लिए ग्रीन कार्ड पर भी सहमति

खबर शेयर करें

देहरादून। प्रदेश में अब ओला-ऊबर की तर्ज पर सरकार अपना खुद का टैक्सी सेवा मोबाइल एप लॉन्च करेगी। सचिव परिवहन बृजेश संत ने उत्तराखंड टैक्सी-मैक्सी महासंघ के साथ बैठक में इस संबंध में निर्देश दिए। इस एप के जरिए यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और किफायती टैक्सी सेवाएं उपलब्ध कराने की योजना है।

यह भी पढ़ें 👉  पश्चिम बंगाल विधानसभा भंग, 15 साल बाद खत्म हुआ टीएमसी शासन

देहरादून में फिर शुरू होगी मैन्युअल फिटनेस जांच

बैठक में देहरादून में वाहनों की मैन्युअल फिटनेस जांच दोबारा शुरू करने को लेकर भी चर्चा हुई। सचिव परिवहन ने केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय को पत्र भेजने के निर्देश दिए हैं। हाईकोर्ट से 15 मई तक स्टे मिलने के चलते ऑटोमेटेड फिटनेस जांच के साथ-साथ मैन्युअल जांच का विकल्प देने की मांग की गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: कम्बल वितरण के दौरान भगदड़ प्रकरण में पुलिस का कड़ा एक्शन, आयोजकों पर मुकदमा दर्ज

चारधाम यात्रा के लिए ग्रीन कार्ड व्यवस्था

चारधाम यात्रा के दौरान बाहरी राज्यों से आने वाले व्यावसायिक वाहनों को 15 दिन का ग्रीन कार्ड देने पर भी सहमति बन गई है। राज्य के भीतर संचालित वाहनों को पहले की तरह पूरे यात्रा सीजन के लिए ग्रीन कार्ड दिया जाएगा। सचिव परिवहन ने कहा कि इस संबंध में जल्द ही आधिकारिक आदेश जारी किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: कैंची धाम मेले के लिए पुलिस अलर्ट, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का खाका तैयार

सरकार के इन कदमों से टैक्सी सेवाओं में पारदर्शिता आएगी, यात्रा सुविधाएं बेहतर होंगी और परिवहन व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page