उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल की आहट, पंचायत चुनाव से पहले जिलों में बदल सकते हैं डीएम

खबर शेयर करें

देहरादून। नए मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की तैनाती के बाद धामी सरकार में प्रशासनिक फेरबदल की सुगबुगाहट तेज हो गई है। शासन से लेकर जिलों तक बड़े स्तर पर अफसरों के प्रभार बदले जाने की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इसी महीने प्रशासनिक बदलाव को अंजाम दे सकते हैं

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रपति के दौरे को लेकर नैनीताल में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम, एडीजी अपराध ने की ब्रीफिंग...पुलिस को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश

वरिष्ठ नौकरशाह आनंद बर्द्धन के मुख्य सचिव बनने के बाद उनके पूर्व प्रभारों का बंटवारा शासन में तैनात प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, एल फैनई और आर मीनाक्षी सुंदरम के बीच हो सकता है। इसके अलावा, सचिव और अपर सचिव स्तर के अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपे जाने की चर्चा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मूसलधार बारिश का कहर जारी, तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट, पर्वतीय क्षेत्रों की यात्रा से परहेज की सलाह

जिलाधिकारियों के तबादले की भी अटकलें
फेरबदल की जद में कुछ जिलाधिकारी भी आ सकते हैं। गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के दो-दो जिलों के डीएम को इधर-उधर किए जाने की संभावना है माना जा रहा है कि सरकार पंचायत चुनावों की घोषणा से पहले यह बड़ा प्रशासनिक बदलाव कर सकती है, ताकि चुनावी प्रक्रिया में किसी तरह की अड़चन न आए।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम: बाबा नीब करौरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, दो किलोमीटर लंबी श्रद्धालुओं की कतार

सूत्रों के अनुसार, फेरबदल का खाका लगभग तैयार कर लिया गया है और मुख्यमंत्री धामी जल्द ही इस पर अंतिम मुहर लगा सकते हैं।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page