Nainital: कैंची धाम मेले के लिए पुलिस अलर्ट, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का खाका तैयार

खबर शेयर करें

15 जून को नीब करौरी बाबा महाराज जयंती पर उमड़ेगा श्रद्धालुओं का सैलाब, अतिक्रमण हटाने से लेकर शटल सेवाओं तक विशेष तैयारी

नैनीताल। विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में आगामी 15 जून को आयोजित होने वाले नीब करौरी बाबा महाराज के जन्मोत्सव मेले को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। लाखों श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन के लिए व्यापक रणनीति तैयार की गई है। मेले के शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित संचालन को लेकर मंगलवार को कैंची धाम मंदिर परिसर स्थित सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने की। इस दौरान मेले के लिए तैयार किए गए सुरक्षा एवं यातायात प्लान की विस्तृत समीक्षा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: मदरसन फैक्ट्री में हड़ताल...वेतन और सुरक्षा को लेकर टकराव, आंशिक सहमति के बावजूद गतिरोध कायम

एसएसपी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कैंची धाम यात्रा मार्ग और आसपास के क्षेत्रों में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण नहीं रहना चाहिए। सड़क किनारे किए गए अस्थायी और स्थायी अतिक्रमणों को तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: कांग्रेस ने फूंका संगठन सृजन का बिगुल, पर्यवेक्षक बोले- गुटबाजी नहीं, एकजुटता से ही जीत संभव

मेले के दौरान शटल सेवा संचालन स्थलों पर विशेष व्यवस्था की जाएगी। प्रत्येक शटल प्वाइंट पर पुलिस, परिवहन विभाग और राजस्व विभाग के प्रतिनिधियों की तैनाती रहेगी, जो व्यवस्थाओं की निगरानी के साथ श्रद्धालुओं को आवश्यक सहायता भी उपलब्ध कराएंगे।

भीड़ नियंत्रण को लेकर भी पुलिस ने विशेष रणनीति तैयार की है। अधिकारियों के अनुसार, मेले में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने पर वैकल्पिक यातायात योजना और भीड़ प्रबंधन प्लान तत्काल लागू किया जाएगा। इसके लिए संवेदनशील स्थानों को चिह्नित कर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि मेले के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस, यातायात पुलिस और अन्य सुरक्षा कर्मी तैनात रहेंगे। पूरे आयोजन पर लगातार निगरानी रखी जाएगी ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम दर्शन की सुविधा मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  संस्कृति के वाहक के रूप में साहित्य का विशेष योगदान, हरफनमौला साहित्यिक संस्था का शरद शब्दोत्सव आयोजित

बैठक में पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र, धारी के उप जिलाधिकारी अनुराग आर्य, श्री कैंचीधाम के उप जिलाधिकारी दिव्यांशु, पुलिस अधीक्षक संचार रेवाधर मठपाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी रविकांत सेमवाल, परिवहन निगम की महाप्रबंधक पूजा जोशी, संभागीय परिवहन अधिकारी गुरुदेव सिंह सहित मंदिर समिति, व्यापार मंडल और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page